Home » दो दिन में बदल गया आदेश, आशीष सिंह बने भोपाल के नए कलेक्टर

दो दिन में बदल गया आदेश, आशीष सिंह बने भोपाल के नए कलेक्टर

दो दिन में बदला आदेश, आशीष सिंह भोपाल कलेक्टर बने

लवानिया को एमडी सड़क विकास निगम बनाया

सरकार ने दो दिन पहले ही भोपाल कलेक्टर बनाए गए कौशलेंद्र विक्रम सिंह के तबादला आदेश को निरस्त कर दिया है। भोपाल के वर्तमान कलेक्टर अविनाश लवानिया का तबादला आदेश भी संशोधित कर दिया है। अब आशीष सिंह को भोपाल का नया कलेक्टर बनाया गया है। आशीष सिंह इंदौर निगम आयुक्त और उज्जैन कलेक्टर रहे हैं। आदेश के तहत आशीष सिंह एमडी सड़क विकास निगम को भोपाल कलेक्टर बनाया गया है। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया को पहले एमडी जल निगम बनाया गया था, अब उन्हें एमडी सड़क विकास निगम बनाया गया है। दो दिन पहले कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल कलेक्टर बनाया गया था, अब उन्हें एमडी पर्यटन बनाया गया है। पयर्टन के एमडी एस विश्वनाथन को एमडी जल निगम पदस्थ किया गया है।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd