भोपाल। गौतम नगर क्षेत्र स्थित शिव शक्ति नगर में रविवार शाम बुजुर्ग ने फ ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की मौत के बाद से वह दुखी रहने लगे थे और अधिक शराब पीने लगे थे। हालांकि पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस का मानना है कि पत्नी की मौत से दुखी होकर उन्होंने जान दी है।
एएसआई विनोद तिवारी ने बताया कि सत्य नारायण शर्मा (62) शिव शक्ति नगर छोला में रहते थे। वे पूर्व में निजी बस चलाते थे, लेकिन उम्र दराज होने के कारण फि लहाल घर में ही रहते थे। उनके साथ उनकी मां रहती है, लेकिन कु छ दिन पहले मां रेलवे कॉलोनी में रहने वाले सत्यनाराण के भाई के घर कु छ दिन रहने के लिए चली गई। यहां घर पर सत्यनारायण अकेले रह रहे थे।
जबकि शिव निगर में उनका छोटा बेटा भूपेंद्र रहता है। भूपेंद्र ने बताया कि रविवार छुट्टी होने के कारण वह पिता से मिलने उनके घर जाता था। रविवार शाम भी वह पिता से मिलने घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने दरवाजे के दोनों पल्लों के बीच की जगह से अंदर झांककर देखा। इस बीच उसे पिता दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटके नजर आए।
old man committed suicide by hanging.