गर्मियों की छुट्टियों में पाठ्यक्रम के अध्ययन से इतर अभिरूचि के अनुसार बच्चों की प्रतिभा को निखारने, उन्हे अलग अलग गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करने समर कैंप आयोजित किया जा रहा है। सीएम राइज (रसीदिया) में आयोजित शिविर में सैकड़ों बच्चें अलग अलग गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार त्रिपाठी ने गुरूवार को स्कूल पहुंचकर बच्चों की गतिविधियां देखी और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बच्चों की कम उपस्थिति पर उन्होंने स्टाफ से जबाव तलब किया तो उन्हें बताया गया कि यह संख्या शादियों के सीजन के कारण कम है। उन्होंने एक बच्चे के अभिभावक को फ ोन लगाकर जानकारी ली जिसमें बच्चों के रिश्तेदारी में होने की पुष्टि हुई। समर कैंप में बच्चे चित्रकला, लैबोरेटरी में प्रयोग डांस, म्युजिक के साथ विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। उन्हें अंग्रेजी लिखना और बोलना भी सिखाया जा रहा है।
व्यवस्थाएं संतोषजनक ..अंजनी कुमार त्रिपाठी (जिला शिक्षा अधिकारी)
निरीक्षण के दौरान सीएम राइज में समर कैंप की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। हालांकि यहां बच्चों की संख्या कम थी, जिसपर शिक्षकों द्वारा बताया गया कि शादियों के सीजन के चलते बच्चों की संख्या कम है। बच्चों और अभिभावकों से लगातार संपर्क बनाए रखने और संख्या बढ़ाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।