भोपाल के ग्रामीण नजीराबाद थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को मामूली विवाद में अपहरण कर बंधक बनाने और जमकर पीटने का मामला सामने आया है। आरोपी जब फरियादी से मारपीट कर रहे थे, तभी स्थानीय लोगों ने फरियादी को बचाया। इसके बाद वह थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नजीराबाद थाना पुलिस के अनुसार 29 वर्षीय रामस्वरूप सपेरा इलाके में रहता है। लंबे समय से उसका विवाद पड़ोस में रहने वाले उसी के समाज के कुछ लोगों से चल रहा था। इसी बात को लेकर पड़ोस में रहने वाले कैलाश, गजराज, राम सिंह और प्रेम सिंह 24 अप्रैल उसके पास आए। जहां आरोपियों ने कहा कि उसे वह अपने साथ शमशाबाद लेकर जाएंगे।
शमशाबाद में की है मारपीट
शमशाबाद यह कहकर ले गए थे कि वहां समाज के लोगों के साथ बैठकर विवाद का सुलझा लेंगे। जब गए गए युवक ने उनके साथ जाने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया। इतना ही नहीं उसे जबरदस्ती बाइक पर बिठाकर शमशाबाद ले गए। जहां आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। इसी बीच स्थानीय लोगों लोगों को पता चला तो उन्होंने युवक की जान बचाई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही उसके परिजनों को सूचना दी। अस्पताल की सूचना पर पहुंची। पुलिस ने घायल के बयानों के आधार पर आरोपियों खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।