हमने कई ऐसी कहानियां सुनी होगीं जिसमें कोई राजकुमार या राजकुमारी अपने प्यार के लिए अपना सब कुछ छोड दे। क्योंकि लगभग हर इंसान की ख्वाइश होती है कि उसका जीवन को आलिशान तरीके से जीए। उसके पास गाड़ी हो, महल हो यानी सीधे बोले तो लग्जरी लाइफ स्टाइल हो। दुनिया में बहुत कम ऐसे भी लोग होते हैं जो अपनी लग्जरी लाइफ स्टाइल को छोड़ झुपड़ी में रहने लगे। आइए एक सच्ची घटना के बारे में बताएंगें जिसमें एक राजकुमारी ने अपना राजमहल छोड़ दिया।
नॉर्वे की राजकुमारी मार्था लुईस को एक जादूगर से प्यार हो गया। और वो जादूगर के प्यार में इस कदर पागल हो गई कि उसने अपना राजपाट छोड़ दिया है। हालांकि राजकुमारी ने राजशाही जिंदगी छोड़ने का कारण बताती हैं कि वो सामाजिक क्षेत्र में कुछ काम करना चाहती थी।
नॉर्वे की राजकुमारी मार्था लुईस जादूगर ड्यूरेक वेरेट के प्रेम में पागल हैं। वैसे तो वह पेशे से तांत्रिक हैं। राजकुमारी के राजमहल छोड़ते ही रॉयल कोर्ट ने कहा कि मार्था लुईस अब ‘राजकुमारी’ शीर्षक का इस्तेमाल नहीं करेंगी। इतना ही नही वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट या बिजनेस में शाही परिवार का उल्लेख भी नहीं कर सकेंगी।
जादूगर के साथ सगाई भी हो चुकी है
बात करें ड्यूरेक तो वह हॉलीवुड के जाने-माने आध्यात्मिक गुरु भी हैं। हालाकि वह खुद को एक जादूगर बताते हैं। राजकुमारी मार्था लुईस और जादूगार वेरेट की सगाई हो चुकी है। अब जल्द ही इनकी शादी भी होगी।
राजकुमारी के पहले पति कर चुकी हैं खुदखूशी
आपको बता दें कि प्रिंसेज मार्था ने साल 2002 में नार्वे के लेखक और कलाकार अरी बेहन से पहली शादी की थी और उस शादी से प्रिंसेज मार्था की तीन बेटियां हैं। उनके पहले पति ने खुदखूशी कर ली थी। अरी बेहन ने 2019 में क्रिसमस के दिन आत्महत्या की थी।