अमेरिकी के एक राज्य टेक्सास के एक मॉल में एक बार फिर गोलीबारी का मामला सामने आया है। इस हमले में 1 भारतीय महिला सहित 8 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 7 लोग घायल भी हुए। मीडिया के मुताबिक, पुलिस ने संदिग्ध शूटर को मार गिराया है।
वीडियों हो रहा वायराल
इस पूरे वारदात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियों में हमलेवार युवक के साथ में खून से लथपथ लोग जमीन पर गिरे दिख रहे हैं।
भारतीय मूल की महिला भी मारी गई
इस शूटिंग में 9 मृत लोगों में से एक भारतीय मूल की महिला भी शामिल है। यह महिला इंजीनियर थीं जो कि एक प्राइवेट कंपनी के साथ बतौर प्रोजेक्ट मैनेजर जुड़ी हुई थीं। हमले के समय एश्वर्या मॉल में अपनी दोस्त के साथ शॉपिंग करने गई थीं।
एश्वर्या हैदराबाद की रहने वाली है। माल में शापिंग कर रही एश्वर्या की दोस्त को भी गोली लगी है। परिवार अब एश्वर्या के शव को वापस भारत लाने की तैयारी कर रहा है।