त्रिनिदाद और टोबैगो के तट पर तेल रिसाव हुआ था।
तस्वीरें यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने जारी की हैं।
नई दिल्ली। कैरेबियन सागर में तेल का रिसाव हो रहा है। इससे जुड़ी कुछ सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं। ये तस्वीरें यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने जारी की हैं, जो कैरेबियन सागर में तेल रिसाव होने से पहले और उसके बाद की हैं।
यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने जारी की सैटेलाइट तस्वीरें
यूरोपियन स्पेस एजेंसी द्वारा जारी सैटेलाइट तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि त्रिनिदाद और टोबैगो के तट से लगे कैरेबियन सागर में तेल रिसाव हो रहा है। ये तस्वीरें कॉपरनिकस सेंटिनल-1 से ली गई हैं। इसमें दिख रहा है कि त्रिनिदाद और टोबैगो के तट पर तेल रिसाव हुआ था। इस जहाज की पहचान गल्फस्ट्रीम के रूप में की गई है और यह टोबैगो द्वीप के दक्षिणी तट से टकरा गया था।