प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार को जापान पहुंच गए हैं। यहां वो जी7 देशों की बैठक में शामिल होगें। यह 66 साल में पहली बार होगा जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री जापान के हिराशिमा शहर पहुंचा है। पीएम मोदी यहां दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। इसके पहले 1957 में जवाहरलाल नेहरू हिरोशिमा गए थे।
रूस पर शिकंजा कसना शुरू
जापान के हिरोशिमा शहर में शुक्रवार को जी7 देशों की बैठक शुरू हो गई है। वहीं, बैठक के पहले ही दिन संगठन के नेताओं ने रूस पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। G7 के नेताओं ने रूस से मांग तुरंत यूक्रेन से अपनी सेना को निकालने की बात कही है। G7 संगठन जंग में यूक्रेन का साथ दे रहे हैं। इनमें भारत के साथ अमेरिका, रूस, जर्मनी, इटली, जापान और फ्रांस शामिल हैं।
अमेरिका रूस पर पाबंदियां लगाने की कर रहा तैयारी
बैठक शुरू होने से पहले ही एकतरफ जहां ऋषि सुनक ने ब्रिटेन में रूस के हीरों पर बैन लगा दिया। वहीं, अमेरिका भी रूस पर 300 से ज्यादा पाबंदियां लगाने की प्लानिंग कर रहा है। G7 के नेताओं का कहना है कि वो रूस पर इतनी पाबंदियां लगाएंगे की उनकी मशीनरी के पास जंग लड़ने के संसाधन ही नहीं बचेंगे। इन सब के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति रविवार को G7 की बैठक में शामिल होने जापान पहुंचेगे। वो सऊदी में हो रही अरब लीग में शामिल हो रहे हैं।