Home » फिनलैंड लगातार 7वीं बार बना दुनिया का सबसे खुशहाल देश, इस रिपोर्ट में भारत को मिला 126वां स्थान

फिनलैंड लगातार 7वीं बार बना दुनिया का सबसे खुशहाल देश, इस रिपोर्ट में भारत को मिला 126वां स्थान

International Happiness Day: फिनलैंड ने लगातार 7वी बार दुनिया के सबसे खुशहाल देश का दर्जा हासिल किया। संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को 2024 का वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट जारी किया, जिसमें फिनलैंड ने सबसे खुशहाल देश का खिताब अपने नाम किया। इस लिस्ट में 146 देशों के नाम दर्ज किए गए थे। जिसका चयन जीवन की संतुष्टि, प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद, सामाजिक सहयोग, सवस्थ्य जीवन, स्वतंत्रता, उदारता और भ्रष्टाचार के तहत किया गया। 146 देशों की लिस्ट में भारत को पिछले वर्ष की तरह ही 126वें स्थान का दर्जा मिला। 

इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे

प्रतिवर्ष 20 मार्च ‘इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे’ के तौर पर मनाया जाता है। इसके मौके पर संयुक्त राष्ट्र सबसे खुशहाल देश का लिस्ट भी जारी करती है। इस साल के 146 देशों की लिस्ट में डेनमार्क, आइसलैंड और स्वीडन, फिनलैंड से पीछे है। वहीं अफगानिस्तान इस लिस्ट में इस बार भी सबसे अंतिम स्थान हासिल किया है।

अमेरिका टॉप-20 लिस्ट के बाहर

 आपको बता दें, अमेरिका 23वें और जर्मनी 24वें स्थान पर है। यह पहली बार है जब सबसे खुशहाल देश के टॉप-20 लिस्ट से दोनों देश बाहर हो गए हैं। वहीं कोस्टा रिका 12वा और कुवैत ने 13वां स्थान हासिल कर टॉप-20 में अपनी जगह बनाई है।

फिनलैंड सबसे खुशहाल देश कैसे?

फिनलैंड कई तरह के सुविधाओं से भरपूर है। जैसे…

1.फिनलैंड का क्राइम रेट काफी कम है।

2. पर्यटकों के लिए फिनलैंड सुरक्षित देश माना जाता है।

3. यहां के नागरिकों के लिए एक यूनिवर्सल हेल्थकेयर सिस्टम है।

4. रोजगार में सम्मानता के लिए फिनलैंड सरकार तत्पर रहती है।

5. फिनलैंड में हर वर्ग के नागरिकों को एक जैसी शिक्षा और मेडिकल सुविधाएं मुफ्त में दी जाती है।

इसके साथ ही फिनलैंड में लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं, भ्रष्टाचार मुक्त समाज, सुरक्षा के दुरुस्त इंतजाम मौजूद हैं जो फिनलैंड को सबसे खुशहाल देश बनाने में मददगार है।

By Anupam Tiwari

finland

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd