जापान में आर्मी का एक हेलिकॉप्टर गुरुवार को लापता हो गया। जानकारी के मुताबिक इस पर 10 लोग सवार थे। अभी भी हेलिकॉप्टर की खोज जारी है। बता दें कि यह चॉपर एक ट्रेनिंग ड्रिल पर था। जो अचानक से मियाको आईलैंड के रडार से गायब हो गया। ऐसा नही है कि ये जगह कोई नई है, यह इलाका ताइवान के काफी करीब है और यहां से चीन के फाइटर जेट्स भी उड़ान भरते हैं।
10 लोग थे सवार
यह UH60 हेलिकॉप्टर था जिसे ब्लैक हॉक चॉपर भी कहा जाता है। इसे जापान ने अमेरिका से खरीदा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 10 लोग सवार थे। जिसमें 8 सैनिक के अलावा 2 पायलट भी बताए गए हैं। इतना ही नही बताया जा रहा कि इसमें एक आर्मी कमांडर भी मौजूद थे।
जापान के प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया आई सामने
इस दौरान जापान के प्रधानमंत्री फुमिया किशिदा ने कहा- हमारी नेवी और कोस्ट गार्ड लापता हेलिकॉफ्टर की मिशन मोड में तलाश कर रहे हैं। पहली कोशिश है कि किसी तरह इस पर सवार सभी सैनिकों को हर कीमत पर बचाया जाए। बाकी मामलों पर चर्चा बाद में भी की जा सकती थी।
बताया जा रहा है कि इस चॉपर ने मायोकोजिमा एयरबेस से उड़ान भरी थी। करीब 13 मिनट बाद इसका कम्युनिकेशन टूट गया। चंद मिनट बाद ही यह रडार से भी गायब हो गया।