- जगदीश कुमार
युगांडा के राजधानी कम्पाला में एक भारतीय मूल के लेनदार को ऑफ ड्यूटी पुलिस वाले ने गोली मारकर हत्या कर दी। मामला 46 रुपए के कर्ज के विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।।
पूरी बारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हमलावर हत्या के लिए चोरी की AK-47 एसॉल्ट राइफल लाया था जिससे उसने 13 राउण्ड फायरिंग की। मरने वाले की पहचान उत्तम भंडारी के रुप में की गई है।
कर्ज से जुडा़ है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि हमलावर इवान वाबवायर ने भंडारी से कर्ज लिया था। जिसको लौटाने को लेकर बहस हो गई। कम्पाला के पुलिस अधिकारी पैट्रिक ओनयांगो के मुताबिक वाबवायर का आरोप है कि भंडारी ने उससे हिसाब से ज्यादा कर्ज वापस करने का कहा था।
वहीं सोशल मीडिया में बायरल वीडियो में दोनों के बीच बहस होती दिख रही है। इसके बाद वाबवायर बंदूक से हवा में फायर करता है। इस दौरान कमरे में मौजूद लोग चीखने और भागने लगते हैं। वाबवायर लगातार भंडारी पर गोलियां चलाता रहता है। वो लोगों को बाहर निकालता है और कुछ बाद लौटता है। भंडारी के शरीर में मूवमेंट देखकर वो फिर उस पर गोलियां चलाने लगता है। इसके बाद वो कुछ कागज लेकर निकल जाता है।
रुम मेट की चोरी की बंदूक
स्थानीय मीडिया के मुताबिक हमलावर मानसिक रोगी है। गोली मारने के बाद वाबवायर अपनी AK-47 राइफल छोड़कर भाग निकला। दो बार अस्पताल में भर्ती होने के बाद उस पर हथियार रखने को लेकर पांच साल का बैन लगा दिया गया था। पुलिस ने बताया कि वाबवायर ने अपने रूम मेट की बंदूक चुराई थी।