- इस्लामिक हो या हिंदू, ईसाई और बोद्ध के खिलाफ, सभी की हम निंदा करते हैं।
न्यूयॉर्क। फोबिया चाहे इस्लामिक हो या हिंदू, ईसाई और बोद्ध के खिलाफ, सभी की हम निंदा करते हैं। केवल इस्लामोफोबिया की बात करना सही नहीं, सभी प्रकार के धार्मिक भय को हमें पहचानना होगा। यह बात भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कही।
संयुक्त राष्ट्र में पाक को खरी-खरी
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र में ‘इस्लामोफोबिया से निपटने के उपाय’ के प्रस्ताव पर वोटिंग हुई। इस प्रस्ताव को पाकिस्तान ने पेश किया था, जिसपर भारत ने उसे ही आईना दिखाने का काम किया। संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि किसी के धर्म या आस्था से संबंधित भय केवल इस्लाम संबंधी नहीं है, इससे दूसरे धर्म के लोग भी पीड़ित हैं।
भारत सभी प्रकार के धार्मिक भय के खिलाफ
कंबोज ने कहा, “भारत सभी प्रकार के धार्मिक भय के खिलाफ खड़ा है, चाहे वह यहूदी-विरोधी हो, ईसाई-विरोधी हो, या इस्लामोफोबिया हो, जैसे हम सभी हिंदू-विरोधी, बौद्ध-विरोधी और सिख-विरोधी भावनाओं के खिलाफ खड़े हैं।
जिसके परिणामस्वरूप असहिष्णुता, भेदभाव और धर्म के आधार पर हिंसा में चिंताजनक वृद्धि हुई है।