Home » भीषण गर्मी से त्राहिमाम कर रहा दक्षिणी यूरोप,स्पेन, इटली समेत कई देशों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज

भीषण गर्मी से त्राहिमाम कर रहा दक्षिणी यूरोप,स्पेन, इटली समेत कई देशों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज

  • स्पेन की राष्ट्रीय मौसम एजेंसी रूबेन डेल कैम्पो के अनुसार 100 से अधिक मौसम स्टेशनों ने बुधवार सुबह 6 बजे तक कम से कम 35 C (95 F) तापमान दर्ज किया गया।
    बार्सिलोना ।
    ग्लोबल वार्मिंग का बुरा असर दुनिया पर दिख रहा है। 3 जुलाई 2003 वैश्विक औसत तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। यूरोप भी भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। इसी बीच स्पेन भी गर्मी की चपेट का सामना कर रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि दक्षिणी यूरोप में हफ्ते के अंत में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। स्पेन के ग्रेनाडा प्रांत के लोजा गांव में सोमवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
    गर्मी की वजह से इटली के कई शहर हाई अलर्ट पर
    स्पेन की राष्ट्रीय मौसम एजेंसी, रूबेन डेल कैम्पो के अनुसार, 100 से अधिक मौसम स्टेशनों ने बुधवार सुबह 6 बजे तक कम से कम 35 C (95 F) तापमान दर्ज किया गया।
    ग्रीस में बढ़ी गर्मी
    बुधवार को सार्डिनियन में तापमान 40 C (104 F) तक पहुंचने की उम्मीद है। स्पेन और इटली की तरह ग्रीस में भी तापमान बढ़ रहा है। जानकारी के मुताबिक,आने वाले दिनों में ग्रीस के कुछ हिस्सों में गर्मी की लहर 44 डिग्री सेल्सियस (111 डिग्री सेल्सियस) तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया था।
    ग्रीस सरकार ने उठाए कड़े कदम
    ग्रीस के सरकारी अधिकारियों ने जंगल की आग के खतरे को कम करने के लिए प्रकृति भंडार और जंगलों में लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दिया है। लोगों को गर्मी से बचने के लिए सरकार सार्वजनिक भवनों में वातानुकूलित क्षेत्र खोल रही हैं।
    जानवरों को लेकर ग्रीस के कृषि मंत्रालय ने जारी की गाइलाइंस
    ग्रीस के कृषि मंत्रालय ने गर्मी की लहर के दौरान पर्यटन क्षेत्रों में सवारी की पेशकश करने वाले घोड़ों और गधों जैसे जानवरों के संचालन में कटौती की है। सरकार के आदेश के मुताबिक, अगर ग्रीस में तापमान 35-39 C रही तो जानवरों को दोपहर से शाम 5 बजे के बीच किसी प्रकार काम नहीं कराया जा सकता है। वहीं, अगर तापमान 39 C से ज्यादा पहुंचा तो जानवरों का काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वैज्ञानिकों की रिपोर्ट में जानकारी दी कि साल 2022 में यूरोप में गर्मी से संबंधित मरने वालों की संख्या में बढोतरी दर्ज की गई है।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd