कोलकाता के अमरनाथ घोष की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह भरतनाट्यम और कुचुपुड़ी में लाजवाब नृतक थे। घोष के मौत की जानकारी टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक्स (ट्वीटर) पर दिया है। भट्टाचार्जी के अनुसार अमरनाथ घोष की हत्या शाम में टहलने के दौरान हुई है।
भरतनाट्यम और कुचुपुड़ी नृतक अमरनाथ घोष कोलकाता के रहने वाले थे। अमेरिका के विश्वविद्यालय सेंट लुइस वाशिंगटन से नृत्य में मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स की पढ़ाई कर रहे थे। घोष की 27 फरवरी की शाम को मिसौरी के सेंट लुइस में हत्या कर दी गई। भट्टाचार्जी के मुताबिक वह शाम को टहलने निकले थे। जिसके दौरान अज्ञात हमलावारों ने उनकी गोली मारकर जान ले ली।
देवोलिना ने मोदी सरकार से लगाई मदद की गुहार:-
अपने करीबी दोस्त अमरनाथ घोष की हत्या के बाद 1 मार्च को देवोलिना भट्टाचार्जी (साथ नुभाना साथिया की मशहूर एक्ट्रेस) ने इसकी जानकारी अपने एक्स ट्वीटर पर देते हुए..विदेश मंत्री जयशंकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले की जांच की मांग की है।
मां-बाप को खो चुके थे घोष:-
भट्टाचार्जी के अनुसार घोष के माता का निधन 3 साल पहले हो गया था। वहीं, उनके पिता बचपन में ही इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। घोष के दोस्तों के अलावा उनके परिवार में कोई नहीं है। दोस्तों ने उनके शव को भारत लाने की मांग की है हालांकि इस पर अभी कोई अपडेट नहीं मिल पाया है। बता दें, घोष के आरोपी का अभी कुछ पता नहीं चला है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
By Anupam Tiwari