Home » महिला के दिमाग से निकला 8 सेमी लम्बा ज़िंदा कीड़ा, डॉक्टर्स भी रह गए हैरान

महिला के दिमाग से निकला 8 सेमी लम्बा ज़िंदा कीड़ा, डॉक्टर्स भी रह गए हैरान

ऑस्ट्रेलिया में एक महिला के मस्तिष्क से ज़िंदा कीड़ा बाहर निकला। यह दुनिया का पहला ऐसा मामला है जिसमें किसी मानव मस्तिष्क से 8 सेमी लम्बा जिन्दा कीड़ा बाहर निकाला गया है। इस कीड़े को देखकर ऑपरेशन कर सभी डॉक्टर्स हैरान रह गए।

दरअसल, यह पूरा मामला ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा का है, जहां 64 वर्षीया महिला को पेट दर्द, डायरिया और खांसी जैसी दिक्कतें हुई। ये लक्षण जनवरी 2021 से उभरने शुरू हुए। जिसके बाद 2022 आते-आते लक्षण और गंभीर होते चले गए। जिसके कुछ समय बाद वो भूलने की बिमारी से जूझने लगी। उन्हें अवसाद महसूस होने लगा, अस्पताल में हुए ब्रेन एमआरआई में पता चला कि उनके मस्तिष्क के दाहिने फ्रंटल लोब में असामान्य रूप से घाव है।

जिसके बाद ऑपेरशन में डॉक्टर्स को यह कीड़ा मिला। इस पूरे मामले पर डॉक्टर्स का कहना है वॉरिगल ग्रीन्स नाम की एक स्थानीय वनस्पति पाई जाती है, जिसका इस्तेमाल खाना बनाने में भी होता है। सम्भतः उसी सब्जी के सेवन से उसके मस्तिष्क में यह कीड़ा पहुँच गया होगा।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd