Home » विराट ने सत्या के सामने खुलवाया सई का व्रत, नशे में किया बवाल

विराट ने सत्या के सामने खुलवाया सई का व्रत, नशे में किया बवाल

  • सीरियल में सई एक के बाद एक ऐसी गलतियां करती जा रही है जो सत्या के लिए बर्दाश्त करनी मुश्किल हैं। पूजा के दौरान वह विराट का नाम लेगी और आगे बड़ा तमाशा होगा।
    गुम है किसी के प्यार में शो में वट सावित्री का ट्रैक दिखाया जाता है। वीनू की साड़ी पहनने पर अंबा सई को डांटती है। यहां भी सत्या उसकी तरफदारी करता है। सई पूजा करने जाती है वहां भी उसे विराट याद आता है। अंबा सई और सत्या को नजदीक लाने की प्लानिंग करेगी। सत्या सई को खाने पर बाहर ले जाता है। वहां वट सावित्री के लिए स्पेशल अरेंजमेंट होता है। रेस्ट्रॉन्ट में बड़ी गड़बड़ होगी। वहां सई को विराट मिलेगा और नशे की हालत में तमाशा करेगा। वह सई का व्रत खुलवा देगा।
    पूजा से पहले कलेश
    सीरियल में दिखाया जाएगा कि सई को वीनू की साड़ी पहने देखकर अंबा आग-बबूला हो जाएगी। वह सई से कहेगी कि वह एक्स-हसबैंड की साड़ी पहनकर बहुत खुश हो रही होगी। इस पर सई बोलेगी कि यह उसके बेटे ने दी है लेकिन अंबा नहीं मानेगी और बोलेगी कि सत्या कितना उदास है। यहां सत्या मामला संभाल लेगा। सई पूजा करने जाएगी वहां कहा जाएगा कि पति का ध्यान करो। सई को विराट ध्यान आएगा।
    विराट को याद करेगी सई
    पूजा के वक्त पति की लंबी उम्र की कामना के लिए प्रार्थना के लिए सई विराट का नाम ले लेगी। सत्या सहित वहां मौजूद हर किसी को इस बात पर गुस्सा आएगा। अंबा परिवारवालों के साथ मिलकर प्लान बनाएगी कि किसी तरह सई और सत्या करीब आएं। वह उन्हें हनीमून पर भेजने का प्लान बनाएगी। सई को विराट के साथ रेस्ट्रॉन्ट में बिताए पुराने वट सावित्री के व्रत याद आएंगे। तभी सत्या उसे बाहर खाने पर ले जाने का प्लान बनाए।
    सई को हनीमून के लिए मनाएगा सत्या
    अंबा शगुन के नाम पर सई को हनीमून के टिकट देगी। यह सुनकर सई परेशान हो जाएगी। घरवालों की जिद पर सत्या हां कर देता है। इसके बाद दोनों खाना खाने बाहर जाते हैं। गाड़ी में सई सत्या से बोलती है कि जो हो रहा है सही नहीं हो रहा है। सई बोलती है, मेरा दम घुट रहा है। सत्या बोलता है कि सब उसकी मर्जी से हो रहा है तो क्यों दम घुट रहा है। वह सई को याद दिलाता है कि वीनू की साड़ी पहनी, विराट का नाम लिया तो भी कुछ नहीं कहा। वह सई को समझाता है कि वकेशन समझकर चले।
    विराट खुलवाएगा व्रत
    सत्या उसे उसी रेस्ट्रॉन्ट में ले जाता है जहां विराट ले जाता था। सई मना करेगी लेकिन सत्या जबरदस्ती ले जाएगा। जिद करने पर सई मान जाती है। सई और सत्या साथ होते हैं। इस बीच सत्या का फोन आता है और वह बाहर चला जाता है। वहां फोटोग्राफी का अरेंजमेंट होता है। विराट वहां बैठकर शराब पी रहा होता है। सई को अकेला बैठा देखकर विराट वहां आकर तमाशा करता है। प्रीकैप में दिखाया जाएगा कि विराट रो-रोकर सई को पुरानी बातें याद दिलाएगा। वह जबरदस्ती उसे खाना खिला देगा। फोटोग्राफर फोटो खींचेगा। इस बीच सत्या वहां पहुंचकर उसकी कॉलर पकड़ लेगा। सई उसे छोड़ने की रिक्वेस्ट करेगी।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd