Home » Virat-Anushka: विराट कोहली दूसरी बार बने पिता, पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटे को दिया जन्म

Virat-Anushka: विराट कोहली दूसरी बार बने पिता, पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटे को दिया जन्म

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर पैरेंट्स बन गए हैं। जी हां… कपल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपने फैन्स को जानकारी दी है। कि उनके घर नन्हें मेहमान बेटे अकाय का इस दुनिया में आगमन हो गया है। कुछ दिनों पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलयर्स ने इस बात की सूचना दी थी कि ‘विरुष्का’ एक बार फिर से मां बाप बनने वाले हैं। हालांकि बाद में वो अपने बयान से पलट गए थे। लेकिन यह बात सच थी इस बात की पुष्टि खुद कपल ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया और बताया की उनकी पत्नि अभिनेत्री अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया है।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए विराट और अनुष्का ने लिखा… ”हमें सभी को यह बताते हुए दिल से बेहद खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया।” इसके साथ ही कपल ने अपने फैन्स से गुजारिश की कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। इस जानकारी के बाद फैन्स के साथ-साथ क्रिकेटर से लेकर सेलेब्स तक सभी स्टार कपल को इस खुशी के मौके पर बधाइयाँ दे रहे हैं। कुछ यूजर्स उन पर कपल गोल्स की वीडियोज भी बना रहे हैं।

आपको बता दें, विराट और अनुष्का साल 2017 के दिसंबर महीने में शादी के बंधन में बंधे थे। जिसके बाद दोनों ने 2021 में एक बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम वामिका रखा गया। फिलहाल विराट भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। 

By Anupam Tiwari

AkaayAnushka BabyboyAnushka SharmaVirat KohliVirushka

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd