Home » मेकर्स के ऊपर से उठा दर्शकों का भरोसा

मेकर्स के ऊपर से उठा दर्शकों का भरोसा

  • ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के प्रीकैप में दिखाया जाएगा कि अक्षरा, अभिमन्यु और अभिनव एक साथ फूल चढ़ाते हैं। लेकिन, अभिनव द्वारा चढ़ाया गया फूल गिर जाता है।
    टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। आने वाले एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया कि जब अक्षरा, अभिमन्यु और अभिनव फूल अर्पित करते हैं तब अक्षरा कहती है, ‘सारे रिश्ते उलझे हुए हैं। इन्हें सवार देना लेकिन, टूटने मत देना कान्हा जी।’ अक्षरा के ये कहते ही अभिनव द्वारा अर्पित किया गया फूल गिर जाता है। अपकमिंग एपिसोड के इस प्रोमो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों में बट गए हैं।
    यूजर्स ने मेकर्स पर लगाया लॉलीपॉप देने का आरोप
    एक गुट सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यह अनुमान लगा रहा है कि आने वाले दिनों में अभिनव की मौत होने वाली है। वहीं दूसरा गुट मेकर्स पर एक बार फिर लॉलीपॉप देने का आरोप लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘लो मेकर्स ने एक और लॉलीपॉप दे दी ताकि दर्शक इनका एपिसोड देखें। अब तो आदत हो गई है इनके लॉलीपॉप की’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पूरा एपिसोड देखने से पहले हम कुछ नहीं कह सकते हैं। क्या पता एपिसोड में दिखाया जाए कि अक्षरा फूल को गिरने से बचा लेगी’। तीसरे यूजर ने लिखा, ‘कुछ नहीं होगा। छोड़े टाइम के लिए अलग हो जाएंगे और कुछ नहीं’।
    मेकर्स के ऊपर से क्यों उठा यूजर्स का भरोसा
    दरअसल, कई बार मेकर्स प्रोमो और पूरे एपिसोड में अलग-अलग चीजें दिखा चुके हैं। हाल में प्रोमो आया था जिसमें अक्षरा इस बात से परेशान थी कि सच जानने के बाद अभीर किसकी साइड लेगा। लेकिन, जब एपिसोड आया तब उसमें दिखाया गया कि अक्षरा ने अभीर को पूरा सच बताया ही नहीं। यही कारण है कि दर्शकों का मेकर्स द्वारा जारी किए जा रहे प्रोमोज के ऊपर से भरोसा उठते जा रहा है।
    अभिनव के निधन का संकेत पाते ही खुश हुए यूजर्स
    कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो अभिनव के मौत का संकेत पाते ही खुशी से झूमने लगे हैं। दरअसल, वे अक्षरा और अभिमन्यु को साथ देखना चाहते है और अक्षरा-अभिमन्यु साथ तभी आएंगे जब अभिनव बीच में से हट जाएगा। इसलिए वे अभिनव के निधन की खबर से खुश हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘फाइनली कुछ अच्छा हो रहा है’। दूसरे यूजर ने अक्षरा और अभिमन्यु की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘इस तस्वीर में भी इन्होंने वही कपड़े पहने हैं जो प्रोमो में पहने हैं। इसका मतलब ये अक्षरा-अभिमन्यु के मिलन का हिंट है।’

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd