Home » राघव-परिणीति की सगाई हुई, अभिनेत्री ने खुद तस्वीरें की साझा

राघव-परिणीति की सगाई हुई, अभिनेत्री ने खुद तस्वीरें की साझा

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप के सासंद राघव चड्ढ़ा की सगाई दिल्ली के कपूरथला में हो रही है। जहां पर ढोल-नगाडो के साथ मेहमानों का स्वागत किया जा रहा है। परिणीति और राघव सगाई कार्यक्रम के थीम के कलर से मिलते-जुलते कपडे पहने। अभिनेत्री फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा व्दारा बनाई गई एक परंपरागत पोशाक पहनी वही राघव अपने मामा, फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा व्दारा बनाए गए कपड़े पहने। ज्ञानी हरप्रीत सिंह परिणीति और राघव की सगाई कराने वाले हैं। 

अभी तक ये अतिथि पहुंचे

अब तक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने पत्नी के साथ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिंदबरम और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे, डेरेक ओ ब्रायन, संजीव अरोड़ा और विक्रजीत सिंह साहनी, आप प्रमुख केजरीवाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी और मनारा चोपड़ा पहुंच  चुकी हैं।

बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा अकेले आईं
प्रियंका चोपड़ा, बहन परीणीति चोपड़ा की सगाई में शामिल होने के लिए दिल्ली आई। देसी गर्ल को दिल्ली हवाई अड्डे पर स्पॉट किया गया, तो कैजुअल कपड़ों में प्रियंका हंसती खिलखिलाती बहन की सगाई में शामिल होने के लिए आई। इस दौरान प्रियंका के पति निक जोनस और बेटी नही दिखी जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो इस समारोह में शामिल होने अकेले आई हैं।

सगाई के मेन्यू में क्या होगा खास
मीडिया रिपोर्ट की माने तो परिणीति के भाई सहज और शिवांग सगाई की तैयारियां की। बताया जा रहा है कि इसमें बहुत कुछ देशी और विदेशी व्यंजन मेहमानों को परोशा जाएगा।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd