101
- गुम है किसी के प्यार में सीरियल में सत्या सई का सपोर्ट बनने की कोशिश करेगा वहीं विराट अपना सब कुछ खोने की बौखलाहट फिर से दिखाएगा। वह सत्या पर हाथ उठाएगा।
गुम है किसी के प्यार में सीरियल में सई एक तरफ अपने नए ससुराल की जिम्मेदारियां संभालने की कोशिश कर रही है। दूसरी तरफ पुराने ससुराल में की परेशानियां उसे बार-बार जिम्मेदारियों से भटका रही हैं। शो में सई के बाद सवि की बॉन्डिंग विराट से होती देख विराट आपा खो देगा और सत्या पर हाथ उठाएगा। सई बीच में आ जाएगी विराट से कहेगी कि खुद को संभाले वर्ना सब खो देगा। सई की एक और हरकत चव्हाण फैमिली के साथ सत्या को भी नाराज कर देगी।
सई से नाराजगी दूर करेगी अंबा
शो की शुरुआत में दिखाया जाएगा कि सत्या के घर के लोग साथ में नाश्ता करेंगे। अंबा सई से कहेगी कि वह शादी के बाद कुछ दिन की छुट्टी ले ले। पूजा के लिए मंदिर जाना है। इस पर सई बोलेगी कि लंबी छुट्टी लेना उसके लिए पॉसिबल नहीं है। वह बताएगी कि सवि की पेरेंट्स टीचर मीटिंग है। इस पर सत्या उसका साथ देगा और बोलेगा कि उसकी भी सर्जरी है। सई और सत्या बोलेंगे कि वे शाम को मंदिर चल सकते हैं। इस पर घरवाले राजी हो जाएंगे।
वीनू का रिजल्ट हुआ खराब
उधर वीनू पीटीएम में जाने से मना करेगा। वह कहेगा कि पाखी के बिना वह स्कूल नहीं जाएगा। विराट परेशान होगा तो अश्विनी बताएगी कि सई ने उसको बड़ी मुश्किल से नाश्ते के लिए राजी किया है और बोला है कि पीटीएम में न जाए। विराट गुस्सा होगा कि सई कौन होती है उसके बेटे से ऐसा कहने वाली। अश्विनी समझाती है कि वह वीनू की मां है। विराट गुस्सा होता है कि सई किसी और के साथ चली गई और दूसरी सब चीजों का ठीकरा उसके सिर पर फोड़कर चली गई। स्कूल में सवि टॉप करेगी और वीनू का रिजल्ट खराब आएगा। टीचर सई को ये बात बताएंगी।
सई की हरकत से भड़की भवानी
सत्या स्कूल में सई का फोन देने आएगा। वहां विराट भी पहुंचेगा। वो सवि को सत्या के साथ घुलते-मिलते देखकर भड़क जाएगा। विराट सत्या की कॉलर पकड़कर उसे पीटने की कोशिश करेगा। सई बीच में आकर उसे समझाएगी और कहेगी कि उसके ससुराल या पति के साथ आगे से ऐसा किया तो वह बर्दाश्त नहीं करेगी। सत्या के हॉस्पिटल के सीनियर और नर्सेस उसके यहां खाने पर आने की जिद करते हैं। सत्या राजी हो जाता है। उधर सई पाखी के खोने का इश्तेहार अखबार में दे देती है। यह जानकर सत्या भी नाराज होता है कि उसने विराट से बिना पूछे ऐसा क्यों किया। वहीं भवानी के पास फोन आने शुरू हो जाते हैं कि उसकी बहू घर छोड़कर भाग गई। वह गुस्से में आ जाती है।