Home » Pushpa 2 First Look: कानों में बाला, गले में निंबू की माला पहने अल्लू अर्जुन का लुक वायरल, देखें…

Pushpa 2 First Look: कानों में बाला, गले में निंबू की माला पहने अल्लू अर्जुन का लुक वायरल, देखें…

बाहुबली फिल्म से चर्चा में साउथ सिनेमा के स्टार अल्लू अर्जुन का कल यानी 8 अप्रैल को जन्मदिन है। इन दिनों वो अपनी फिल्म पुष्पा 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। आज ही पुष्पा 2 का टीजर रिलीज किया गया। इसी के बाद अब फिल्म से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक भी आउट हो गया है जिसने फिल्म को एक बार फिर चौका दिया है।

काली अवतार में दिखें पुष्पा

मेगास्टार अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया है। जिसमें फिल्म के दूसरे पार्ट से उनका पहला लुक है। पुष्पा 2 में इनकी पहली झलक देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, इस बीच फैंस तरह- तरह के रियक्ट भी सामने आ रहें हैं। फिर एक बार पुष्पा के मेकर्स ने दर्शकों के जहन में सवाल छोड़ दिया है। इसमें वो माता काली जैसे रुप में दिख रहें हैं। सोने के गहनों से लत गुस्सें भरे रुप में दिखाया गया है।

फैंस के रियक्ट आए सामने

अब ये तो साफ हो गया है कि पुष्पा अभी जिंदा है। उनका ये खूंखार रूप देख लोगों के कमेंट रुक नही रहें एक शख्स ने लिखा- अब तो इंतजार नहीं हो रहा है। एक दूसरे शख्स ने लिखा- ये फ्लॉवर नहीं फायर है।

टीजर भी रिलीज

अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड एक्शन पैक्ड पैन इंडिया फिल्म ‘पुष्पा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया था। फिल्म को हर भाषा में दर्शकों ने पसंद किया। पहले पार्ट के बाद ‘पुष्पा’ की टीम दूसरे पार्ट को भी लेकर जल्द ही दर्शकों के सामने हाजिर होने वाली है। 08 अप्रैल को अल्लू अर्जुन का जन्मदिन है, इसके ठीक एक दिन पहले मेकर्स ने ‘पुष्पा: द रूल’ का टीजर जारी कर पुष्पा को बर्थडे का तौफा दिया है।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd