‘शादी में जरूर आना’ फिल्म अभिनेत्री की शादी मे जाने का वक्त आ गया है। लंबे समय से चर्चा मे रहे फिल्मी जगत के कपल पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा जल्द ही शादी के बंधन मे बंधने वाले हैं। दोनों काफी समय से डेट कर रहे थे। दोनो कपल को साथ मे देखने के लिए फैन्स बेताब रहते है। दरअसल, अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए तस्वीरें साझा की है। जिसमें दोनो कपल पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा इंगेजमेंट रिंग पहने नजर आ रहे है। इस तस्वीर मे उनकी खुशी देखते बन रही है। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही ट्रेंड करने लगी। फैन्स कपल को रिंग पहने देख बहुत खुश हैं और उन्हें सगाई के लिए बधाइयाँ दे रहे है।
आपको बता दें, पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा बॉलीवुड के चर्चित कपल हैं। कपल को साथ मे फिल्म करते हुए प्यार हो गया था। जिसके बाद से दोनो एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनो अपनी रिलेशनशिप को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। फैन्स इन दोनो को साथ मे देखने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं।
साथ हीं, पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा बॉलीवुड के फेमस एक्टर हैं इनकी एक्टिंग को दर्शकों से बहुत प्यार मिला है। दोनो ने एक से एक हिट फिल्में की हैं। पुलकित सम्राट ने फुकरे, फुकरे रिटर्न्स, फुकरे 3, पागलपंती, फोन भूत और बादशाहो जैसी फिल्मों मे काम किया है। वहीं, अभिनेत्री कृति खरबंदा ने शादी मे जरूर आना, गेस्ट इन लंदन, वीरे की वेडिंग और हाउसफुल 4 जैसी फिल्में की हैं।
गौरतलब है, एक्टर की सगाई की तस्वीरें ‘रिया लूथरा’ नामक इंस्टाग्राम हैंडल से अपलोड की गई है जिसे पुलकित ने अपने इंस्टा स्टोरिज पर रिशेयर किया है। इस वायरल फोटो मे कपल ने सगाई की रिंग पहनी है। हालांकि दोनो ने सगाई की है इसकी पुष्टि कपल द्वारा नहीं की गई है।
by Anupam Tiwari