प्रसिद्ध यूट्यूबर और ‘बिग बॉस OTT 2’ के विजेता रहे एल्विश यादव एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। एल्विश के खिलाफ हरियाणा गुरूग्राम सेक्टर 53 थाने में आईपीसी की धारा 147, 149, 323, 506 के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने यह एक्शन यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न के वायरल वीडियो के बाद ली है।
एल्विश यादव आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं। उनके सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने के अनेकों वजह होते हैं लेकिन इस बार एल्विश यादव एक गंभीर आरोप के कारण सुर्खियों में हैं। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सागर ठाकुर के आईडी से एक वीडियो अपलोड हुआ, जिसमें एल्विश बुरी तरह से मैक्सटर्न की पिटाई कर रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर मैक्सटर्न ने एक वीडियो शेयर की जिसमें एक शख्स उनकी बुरी तरह से पिटाई कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि वह शख्स कोई और नहीं बल्कि ‘बिग बॉस OTT 2’ के विजेता रहे एल्विश यादव हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही ट्रेंड करने लगी। दरअसल, हाल ही में मैक्सटर्न ने मुनव्वर और एल्विश की दोस्ती का मजाक उड़ाया था। जी हां, मैक्सटर्न ने एल्विश को ट्रोल करने के लिए उनका वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘एल्विश यादव और मुनव्वर की प्रेम कहानी’। जिसके बाद से एल्विश उनसे नाराज हो गए।
एल्विश यादव ने ये कहा:-
जानकारी के मुताबिक, एल्विश यादव ने बताया कि मैक्सटर्न (सागर ठाकुर) ने उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने आगे कहा कि ‘यह घटना आवेश में आकर हुआ।‘
By Anupam Tiwari