Home » अभिनेत्री वैजयंतीमाला बाली और सुपरस्टार चिरंजीवी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म विभूषण से किया सम्मानित

अभिनेत्री वैजयंतीमाला बाली और सुपरस्टार चिरंजीवी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म विभूषण से किया सम्मानित

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार, 9 मई, 2024 को दक्षिण भारत के मेगास्टार चिरंजीवी को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान, पद्म विभूषण से सम्मानित किया। यह कार्यक्रम थ्रोउन रूम, (जिसे दरबार हॉल के नाम से भी जाना जाता है) में आयोजित किया गया था। इस दौरान यहाँ उनकी पत्नी सुरेखा, बेटे और अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला मौजूद थीं।

चिरंजीवी के अलावा, अनुभवी अभिनेता वैजयंतीमाला को उनके परिवार की उपस्थिति में पद्म विभूषण मिला। इस अवसर पर उन्होंने पीले रंग की साड़ी चुनी और अत्यंत शालीनता के साथ दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान को स्वीकार किया।

गणतंत्र दिवस पर पद्म पुरस्कार 2024 के विजेताओं की हुई थी घोषणा

बता दें कि गणतंत्र दिवस 2024 की पूर्व संध्या पर, सरकार ने पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की थी। सूची के अनुसार, 17 लोगों को पद्म भूषण, पांच को पद्म विभूषण और 110 को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। प्रसिद्ध अभिनेत्री वैजंतीमाला, पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और तेलुगु सुपरस्टार के चिरंजीवी 2024 के लिए पद्म विभूषण पुरस्कार पाने वालों में से थे। सुलभ फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) और कलाकार पद्मा सुब्रमण्यम अन्य दो पुरस्कार प्राप्तकर्ता थे।

सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश एम फातिमा बीवी (मरणोपरांत), अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, फॉक्सकॉन के अध्यक्ष यंग लियू, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता राम नाइक, गायिका उषा उत्थुप और तमिल अभिनेता और डीएमडीके के संस्थापक विजयकांत (मरणोपरांत) 17 नागरिक पुरस्कार पाने वालों में शामिल थे।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd