144
- सोने की कीमतों में काफी समय के बाद गिरावट देखने को मिल रही है।
- मजबूत मांग के कारण पिछले महीने सोने की कीमत आसमान छू रही थी।
नई दिल्ली, गोल्ड में निवेश सबसे सुरक्षित माना जाता है। निवेशक इसमें निवेश करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। देश में इस वक्त सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई है। सोना अपने उच्च स्तर से 60 हजार रुपये से भी नीचे आ चुका है। आपको बाता दें कि सोने की कीमत काफी समय से 60 हजार के पार थी। गोल्ड की कीमतों में हुई गिरावट के बाद सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 60 हजार से नीचे आ गया है। पिछले महीने सोने की अधिक डिमांड से सोने पर दवाब बना था और नए वित्त वर्ष 24 के पहले तिमाही सोने की जमकर खरीदारी हुई थी। मजबूत मांग को देखते हुए सोने का दाम भी बढ़े थे और पिछले महीने की शुरुआत में गोल्ड 61,800 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। वर्तमान में सोने के भाव में गिरावट का कारण अमेरिकी करेंसी डॉलर का मजबूत होना है। मजबूत डॉलर की वजह से सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम में 2,500 रुपये से अधिक की गिरावट हुई है।