45
- ललित गर्ग
नदियों को बचाने, जश्न मनाने और उनके महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए नदियों की कार्रवाई का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 14 मार्च को मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम ’सभी के लिए पानी’ है, जो मांग करती है कि नदियों को राष्ट्रीय संपत्ति घोषित किया जाए। बढ़ते नदियों के प्रदूषण को रोकने के लिये उनमें को अपशिष्ट या सीवेज, कारखानों से निकलने वाले तेल, कैमिकल, धुंआ, गैस, एसिड, कीचड़, कचरा, रंग को डालने से रोकना होना, हमने जीवनदायिनी नदियों को अपने लोभ, स्वार्थ, लापरवाही के कारण जहरीला बना दिया है। समूची दुनिया में पीने का शुद्ध पानी एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। पानी अत्यधिक जहरीला हो चुका है। इस कारण पीने के पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर नदी प्रबंधन, नदी प्रदूषण और नदी संरक्षण से संबंधित मुद्दों को संबोधित करके विश्व स्तर पर लोगों को नदियों को बचाने के बारे में बात करने के लिए अग्रसर करना एवं उनमें जागरूकता पैदा करना है। नदियाँ भी अत्यधिक ख़तरे में हैं, विश्व की 10 प्रतिशत से भी कम नदियां सुरक्षित हैं। इस दिवस की शुरुआत 1997 में कूर्टिबा ब्राजील में बांधों के प्रभावित होने से हुए जान-माल के नुकसान को देखते हुए की गई।
नदियों की कार्रवाई का अंतर्राष्ट्रीय दिवस दुनिया की नदियों की रक्षा में अग्रणी समुदायों और नागरिक समाज के आंदोलनों को मजबूत करती हैं। इसके अन्य उद्देश्यों में है कि नीतियों और अभियानों को सूचित करने के लिए मजबूत डेटा और साक्ष्य उत्पन्न करने के लिए खोजी अनुसंधान करना। विनाशकारी परियोजनाओं का पर्दाफाश करने और उनका विरोध करने के अभियानों को स्वतंत्र और निडर बनाना। एक ऐसी दृष्टि विकसित करना जो नदियों और उन पर निर्भर समुदायों की रक्षा करे क्योंकि नदियाँ विश्व की जैव विविधता को बहाल करने और बनाए रखने में महत्वपूर्ण हैं। नदी प्रणालियाँ पृथ्वी की उच्चतम जैविक विविधता और हमारी सबसे गहन मानवीय गतिविधि का क्षेत्र भी हैं। नदियाँ हमारे ग्रह की धमनियाँ हैं। वे सच्चे अर्थों में जीवन रेखा हैं। नदियाँ कभी उल्टी दिशा में नहीं जातीं। इसलिए, नदी की तरह जीने की कोशिश करें, अपने अतीत को भूल जाएं और अपने भविष्य पर ध्यान केंद्रित करें। अगर इस ग्रह पर कोई जादू है तो वह पानी में है। यह हमें अपनी अर्थव्यवस्था के एक हिस्से के रूप में व्यापार और वाणिज्य के लिए सस्ता और कुशल अंतर्देशीय परिवहन भी प्रदान करता है। यह पृथ्वी पर सबसे विविध और लुप्तप्राय वन्यजीवों में से कुछ का घर भी है।