Home » रंग और शक्ल के भेद योग्यता के आधार नहीं

रंग और शक्ल के भेद योग्यता के आधार नहीं

  • प्रमोद भार्गव
    अक्सर अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा एक बार फिर भारतीय नागरिकों पर त्वचा के रंग, नाक-नक्ष और शक्ल पर नस्लभेदी टिप्पणी करने के कारण चर्चा में हैं। इस बार उन्हें यह चर्चा महंगी पड़ी है। कांग्रेस ने इस टिप्पणी से न केवल किनारा किया, बल्कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनके द्वारा दिया त्याग-पत्र भी स्वीकार कर लिया। पित्रोदा ने कहा था कि ‘पूर्वोत्तर भारत के लोग चीनी, पश्िचम के अरब, उत्तर के गोरे और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी नागरिकों जैसे लगते हैं। ‘इस बेतुके बयान के पहले किसी भी मानव या समाजशास्त्री ने भारत में इस तरह के नस्लीय विभाजन की टिप्पणी कभी नहीं की। इस कथन के आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा नस्लीय मुद्दा बनाकर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा और जोर देकर कहा कि ‘देशवासी त्वचा के रंग के आधार पर अपमान बर्दास्त नहीं करेंगे? अब यह बात समझ आ गई है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी मुर्मु को हराने की कोशिश इसलिए की थी, क्योंकि उनकी त्वचा का रंग संवला हैै। कोई मुझे बताए क्या मेरे देश में चमड़ी के रंग के आधार पर लोगों की योग्यता तय होगी।‘ मोदी ने यह तल्ख टिप्पणी वारंगल में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दी। अमेरिका में रहने वाले सैम पित्रोदा ने कभी अमेरिका या पश्चिमी देशों में हिंसा की इबारत लिखे जाने के बावजूद नस्लभेद की टिप्पणी की हो, देखने-सुनने में नहीं आया? दरअसल पित्रोदा के ऐसे बयानों से देश की विभाजनकारी ताकतों को हवा मिलती है। चीन का साम्राज्यवादी रुख नस्ल के आधार पर पूर्वोत्तर भारत में घुसपैठ की कोशिश में लग जाता है।
    भारत में अनेक स्तर पर विविधताएं हैं, लेकिन वह सांस्कृतिक राश्ट्रवाद के रूप में एक है। इस एकता को बनाए रखने का काम भगवान राम ने उत्तर से दक्षिण और कृष्ण ने पश्िचम से पूरब की यात्रा करके की थी। इसीलिए यह विरासत हमारे धर्म और इतिहास ग्रंथों के माध्यम से राश्ट्र की संप्रभुता और अखंडता का पाठ पढ़ाती रही है। फलतः देश की सभी दिशाओं में रहने वाले लोग तिरंगे से लेकर राष्ट्रगान और गीत पर गर्व करते हैं और इसकी सीमाओं की सुरक्षा के लिए सेना के तीनों अंगों में शामिल होकर बलिदानी भाव से तत्पर रहते हैं। तब रंग और नस्ल के भेद कहां ठहर पाते हैं ? वाइदवे जब भी कोई नस्ल या रंग के आधार पर घटना घटती है, तो पूर्वोत्तर के पीड़ित अपनी जड़ें रामायण और महाभारत में खोजते हैं। कुछ साल पहले देश की राजधानी दिल्ली में अरूणाचल प्रदेश के तात्कालिक कांग्रेस विधायक निदो पवित्र के बेटे निदो तनियान के विलक्षण नाक-नक्ष पर कसी फब्तियों पर उठा विवाद निदो की निर्मम हत्या पर खत्म हुआ था। यह घटना बेहद दुखद और मन-मस्तिष्क को झकझोरने वाली थी। अकसर पूर्वोत्तर के भारतीयों की विशेष शारीरिक बनावट, चेहरे-मोहरे और विचित्र अंदाज में काढ़े गए बालों की शैली को लेकर शेष भारत के लोग उन्हें चिंकी और चीनी कहकर चिढ़ाते व अपनानित करते हैं। दिल्ली के लाजपत नगर में निदो के साथ घटी घटना में उसकी हेयर स्टाइल पर कुछ दुकानदारों ने फब्ती कसी थी। इस कटाक्ष की प्रतिक्रिया स्वरूप विवाद इतना गहराया कि स्थानीय दुकानदारों ने निदो की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। इस घटना से तय हुआ कि हम अपनी भौगोलिक स्थिति और इतिहास सम्मत जानकारियों से कितने अनजान हंै। ऐसा इसलिए भी हो रहा है क्योंकि हम अपनी भौगोलिक, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक अस्मिता और सीमाई संप्रभुता जोड़ने वाली संस्कृत भाषा और लोक व दंत कथाओं से दूर होते चले जा रहे हैं।
    निदो की हत्या के बाद दिल्ली में पूर्वोत्तर के सातों राज्यों के छात्र-छात्राएं व अन्य लोग दोषियों की गिरफ्तारी के लिए धरने पर बैठे हुए थे। इसी धरने पर एक हिन्दी समाचार चैनल ने इस मुद्दे पर टाॅक शो भी आयोजित कर डाला। शो में पूर्वोत्तर के कई विद्यार्थी उद्घोषिका द्वारा सवाल करने पर अपनी पहचान को रामायण और महाभारत के पात्रों से जोड़ रहे थे। एक छात्र ने इतिहास की पाठ्य पुस्तकों पर सवाल खड़ा करते हुए यहां तक कहा कि पूर्वोत्तर के राज्य का भूगोल व इतिहास किसी भी पाठ्य पुस्तक में शामिल नहीं है? जाहिर है, इन बुनियादी प्रश्नों के उत्तर मंच पर मौजूद तीन विशेषज्ञों में से किसी के पास नहीं थे। इस टाॅक शो में उठाए गए अनुत्तरित प्रश्न इस बात का संकेत हैं कि हमें अपने देश की उस ज्ञान परंपरा से जुड़ने की जरूरत है, जिसने इतने बड़े भारतीय भू-भाग को अनेक विविधता के बावजूद जातीय स्वाभीमान एवं सांस्कृतिक एकरूपता से जोड़ा हुआ है। इस परिप्रेक्ष्य में जरूरी है कि देष में बढ़ रही खंडित मानसिकता को पाटने के लिए हम प्राचीन शास्त्रीय परंपरा के पुनरुद्धार की पहल करें?
    आज पूर्वोत्तर के जिन सात राज्यों को सात बहनों के नाम से हम जानते हैं, वे राज्य पश्चिम बंगाल और असम के विभाजन के फलस्वरूप स्वतंत्र रूप से अस्तित्व में आए हैं। ये छोटे राज्य मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम और मिजोरम हैं। प्रागैतिहासिक काल के पन्नों को खंगालें तो पता चलता है कि भगवान परशुराम और कार्तवीर्य अर्जुन के बीच जो भीषण युद्ध हुआ था, उसके अंतिम आततायी को परशुराम ने अरुणाचल में जाकर मारा था। अंत में यहीं के ‘लोहित क्षेत्र’ में पहुंचकर ब्रह्मपुत्र नदी में अपना रक्त-रंचित फरसा धोया था। बाद में स्मृति स्वरूप यहां पांच कुण्ड बनाए गए, जिन्हें समंत-पंचका रुधिर कुण्ड कहा जाता है। ये कुण्ड आज भी अस्तित्व में हैं। इस क्षेत्र में यह दंतकथा भी प्रचलित है कि इन्हीं कुण्डों में भृगुकुल भूषण परशुराम ने युद्ध में मारे गए योद्धाओं का तर्पण किया था। परशुराम यही नहीं रुके, उन्होंने शूद्र और इस क्षेत्र की जो आदिम जनजातियां थीं, उनका यज्ञोपवीत संस्कार करके उन्हें ब्राह्मण बनाया और सामूहिक विवाह किए।
    मेघालय की खासी जयंतिया जनजाति की आबादी करीब 13 लाख है। यह जनजाति आज भी तीरंदाजी में प्रवीण मानी जाती है। किंतु हैरानी है कि धनुष-बाण चलाते समय ये अंगूठे का प्रयोग नहीं करते। ये लोग अपने को एकलव्य का वंशज मानते हैं। यह वही एकलव्य है, जिसने द्रोणाचार्य के मांगने पर गुरु दक्षिणा में अपना अंगूठा दे दिया था। इसी तरह नागालैंड के शहर दीमापुर का पुराना नाम हिडिंबा और था। यहां की बहुसंख्यक आबादी दिमषा जनजाति की है। यह जाति खुद को भीम की पत्नी हिडिंबा का वंषज मानती है। दीमापुर में आज भी हिडिंबा का वाड़ा है। यहां राजवाड़ी क्षेत्र में स्थित शतंरज की बड़ी- बड़ी गोटीयां पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र्र हैं। किंवदंती है कि इन गोटियों से हिडिंबा और भीम का बाहुबली पुत्र वीर घटोत्कच शतरंज खेलता था।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd