- मंडी से पंडोह के बीच रोजाना दो घंटे वाहनों के पहिए थमे रहेंगे।
- पहाड़ी पर हवा में लटके बड़े बडे बोल्डरों व चट्टानों को हटाने के लिए हाईवे को बंद किया जाएगा।
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सफर करने के लिए बड़ी खबर है। 27 से 31 जुलाई तक रोजाना दो घंटे यहां पर ट्रैफिक रोका जाएगा। मंडी से पंडोह के बीच रोजाना दो घंटे वाहनों के पहिए थमे रहेंगे। डीसी मंडी ने यह आदेश जारी किए हैं।
दरअसल, नेशनल हाईवे पर 4 मील से 9 मील तक पहाड़ी पर हवा में लटके बड़े बडे बोल्डरों व चट्टानों को हटाने के लिए हाईवे को बंद किया जाएगा। इन बॉल्डरों और चट्टानों से नेशनल हाईवे पर लगातार भूस्खलन का खतरा बना हुआ है और इस वजह से अब हाईवे को रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद किया जाएगा। इस दौरान छोटे वाहन आने जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, बड़े वाहनों को एनएच खुलने का इंतजार करना होगा।