Home » प्रचंड गर्मी की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली-यूपी में पारा 47 डिग्री पार

प्रचंड गर्मी की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली-यूपी में पारा 47 डिग्री पार

  • उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में लू चलने की चेतावनी।
  • मई में देश भर में कई जगहों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

नई दिल्ली। भीषण गर्मी और लू की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार को प्रचंड गर्मी थी। पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे यह देश का सबसे गर्म स्थान बन गया।

राज्यों में चलेगी लू

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लू चलने की चेतावनी दी है। इसने अगले चार दिनों तक मध्य प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में लू चलने की भी भविष्यवाणी की है। उसके बाद हल्की आंधी आ सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है।

भट्टी की तरह तप रहा राजस्थान

राजस्थान के अधिकांश जिलों में शुक्रवार को तेज गर्मी का दौर जारी रहा। प्रदेश के एक दर्जन जिले भट्टी की तरह तपते रहे। प्रदेश के बाड़मेर एवं जैसलमेर जिलों में शुक्रवार को 47 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर व चूरू जिलों में 46 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया है।

लू से झुलसा पंजाब

पंजाब में भी लू के बीच भीषण गर्मी पड़ी। लुधियाना सबसे गर्म रहा। यहां समराला में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी चंडीगढ़ सहित पांच शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd