- सुशील मोदी का सोमवार शाम दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया
- 72 वर्षीय कैंसर से जूझ रहे थे और पिछले एक महीने से एम्स की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती थे। कभी
नई दिल्ली । भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी का सोमवार शाम दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। 72 वर्षीय कैंसर से जूझ रहे थे और पिछले एक महीने से एम्स की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती थे। कभी बिहार में भाजपा का सबसे चर्चित चेहरा रहे इस कद्दावर नेता ने अपने स्वास्थ्य के कारण मौजूदा लोकसभा चुनाव से भी किनारा कर लिया था। उन्होंने 3 अप्रैल को एक्स, पूर्व ट्विटर पर एक पोस्ट के साथ सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की थी। सुशील मोदी के निधन के बाद भाजपा सहित बिहार में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक सुशील मोदी का आज शाम पटना में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम नीतीश कुमार मौजूद रहेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर विशेष विमान से दिल्ली से पटना लाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने उनकी पत्नी जेसी जॉर्ज से टेलीफोन पर बात कर सांत्वना दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है।