Home » लोकसभा चुनाव : मोदी की गारंटियों के सहारे भाजपा, न्याय-पत्र के वादों के भरोसे कांग्रेस

लोकसभा चुनाव : मोदी की गारंटियों के सहारे भाजपा, न्याय-पत्र के वादों के भरोसे कांग्रेस

भोपाल। देश में लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं। सात चरणों में होने वाले इस लोकसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान दो दिन बाद यानी 19 अप्रैल को होने जा रहा है। 19 अप्रैल को मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से छिंदवाड़ा सहित 6 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट इस लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की सबसे हॉट सीट होने के साथ देशभर के राजनीतिक विशेषज्ञों की नजरों में है। यहां से कांग्रेस के दिग्गज नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ मैदान में हैं, जबकि भाजपा कमलनाथ के 40 साल पुराने इस गढ़ को जीतने के लिए पूरी कोशिश कर रही है।

मंगलवार रात में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी छिंदवाड़ा में रोड शो कर चुके हैं। भाजपा लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता में लौटने के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त है और उसने 400 पार का नारा दिया हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा को 370 और एनडीए गठबंधन को 400 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है।

वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी इंडी गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों के साथ मिलकर सत्ता में आने को लेकर पूरा प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी को अपने घोषणा पत्र जिसे न्याय-पत्र के नाम से जारी किया है, उसमें किए गए वादों के भरोसे देश में सत्ता पर काबिज होने का भरोसा है। कांग्रेस पार्टी को लगता है कि बीते दस वर्षों में भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के गरीबों, बेरोजगारों, युवाओं और अन्य समाजवर्ग के लिए कोई कार्य नहीं किया है। जबकि भाजपा इन्हीं लोगों के लिए बेहतर योजनाओं के क्रियान्वयन करने का हवाला देकर सत्ता में तीसरी बार वापसी का दावा कर रही है।

कांग्रेस पार्टी को राहुल गांधी की दोनों यात्राओं और न्याय पत्र में किए गए जनता से वादों को लोकर काफी उत्साह है। जबकि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अमित शाह को भाजपा के संकल्प पत्र जिसे मोदी की गारंटी के नाम से इस चुनाव में जारी किया गया है में किए गए वादों पर पूरा भरोसा है।

भाजपा ने अपने संपकल्प पत्र में यह वादे किए हैं

  • संकल्प पत्र पर 4 जून के बाद एक्शन शुरू हो जाएगा।
  • देश में सीएए लागू किया गया है, आने वाले दिनों में यूसीसी भी लागू किया जाएगा।
  • आने वाले पांच साल में मुफ्त राशन की योजना जारी रहेगी।
  • जनऔषधि केंद्रों का विस्तार होगा।
  • पांच लाख का मुफ्त इलाज मिलता रहेगा।
  • 70 साल की आयु के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाया जाएगा। चाहें फिर वो किसी वर्ग का हो।
  • 3 करोड़ और घर बनाने का संकल्प लिया है।
  • 10 साल में हमने दिव्यांगजनों को कई सुविधाएं दी हैं। दिव्यांग साथियों को अब पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी, उनकी विशेष जरूरतों के अनुसार उन्हें आवास मिल सके, इसके लिए विशेष रूप से काम किया जाएगा।
  • ट्रांसजेंडर साथियों को भी आयुष्मान योजना के दायरे में लाने का निर्णय लिया है।
  • पिछले 10 साल नारी को समर्पित रहे हैं। आने वाले पांच साल नारी की भागेदारी के होंगे।
  • 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी ली है।
  • गरीबों की थाली पोषण वाली होगी।
  • उज्जवला योजना आगे जारी रहेगी।
  • जन औषधि केंद्रों पर सस्ती दवाएं मिलती रहेंगी।
  • सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जारी रहेगी।
  • पीएम किसान सम्मान निधि आगे भी जारी रहेगी।
  • देश में डेयरी सहकारिता समिति की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
  • हम दलहन और तिलहन में आत्मर्निभर के लिए किसानों की मदद करेंगे।
  • धरती की मां की रक्षा के लिए प्राकृतिक खेती पर बल दिया जाएगा।
  • नैनो यूरिया के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा।
  • भाजपा का संकल्प भारत को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने का है।
  • देश में जनजाति समाज के योगदान को मान्यता देते हुए हमने जनजाति गौरव दिवस मनाने का संकल्प लिया है। डिजिटल जनजाति कला अकादमी की स्थापना की जाएगी।
  • 700 से ज्यादा एकलव्य स्कूलों को बनाया जाएगा।
  • भाजपा विकास और विरासत में भरोसा करती है।
  • दुनिया की सबसे पुरानी भाषा तमिल भाषा की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए बीजेपी हर कोशिश करेगी।
  • हम सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बल दे रहे हैं।
  • सरकार की ज्यादा से ज्यादा योजनाओं को ऑनलाइन बना रहे हैं।
  • देश के कोने-कोने में वंदे भारत का विस्तार होगा।
  • अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन का काम जोरों पर चल रहा है। आने वाले वक्त में उत्तर, दक्षिण और पूर्वी भारत यानी चारों दिशाओं में एक-एक बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd