पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटके मंगलवार को महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता 5.4 रिक्टर स्केल से मापी गई। झटके इतने ज्यादा तेज न होने के कारण किसी को कोई हताहत नहीं हुई। कई लोगों को तो भूकंप के आने का पता भी नहीं चला। भूकंप का केंद्र क्वेटा के 150 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में 35 किलोमीटर की गहराई में था।
कहां महसूस हुए भूकंप के झटके
भूकंप के झटके क्वेटा, नोशकी, चागी, चमन, किला अब्दुल्ला, दलबदीन, पिशिन और प्रांत समेत अन्य इलाकों में महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, भूकंप में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। बता दें, भूकंप के झटके पाकिस्तान-ईरान सीमावर्ती इलाकों में भी महसूस किए गए।
पूर्व में भी आए है भूकंप के झटके
यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान के बालूचिस्तान में भूकंप आया हो। इसके पूर्व भी बलूचिस्तान में भूकंप आए हैं जिससे इमारतें और मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। साल 2021 के अक्टूबर में बलूचिस्तान के हरनाई क्षेत्र में भूकंप आने से 40 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 300 लोग घायल हो गए थे। इसके अलावा भी बलूचिस्तान को इलाकों में भूकंप आने से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।
By Anupam Tiwari