बॉलिवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट आज यानी 15 मार्च को 31वां जन्मदिन मना रही हैं। आलिया भट्ट फिल्ममेकर महेश भट्ट,एक्ट्रेस सोनी राजदान की बेटी और एक्ट्रेस पूजा भट्ट की बहन हैं। इसके बावजूद भी आलिया भट्ट ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम अपने दम पर रखा और एक से एक बेहतरीन फल्में दी। आज दर्शक उनकी एक्टिंग के दिवाने हैं।
साल 2012 में आई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से फिल्म जगत में आलिया ने अपना कदम रखा था। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और आलिया के फैन्स की लाइन लग गई थी। इसके बाद आलिया ने आज बङी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है।
‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ नहीं है आलिया की पहली फिल्म
आप सभी यह जानते हैं कि आलिया की पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ है, लेकिन ऐसा नहीं है। आलिया ने केवल 6 वर्ष में फिल्म जगत मे अपना कदम रख दिया था। जी हां, साल 1999 में प्रीति जिंटा की आई फिल्म ‘संघर्ष’ में यह बतौर एक्टर नजर आई थी। उन्होंने प्रीति जिंटा के बचपन का रोल प्ले किया था।
आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में
आलिया भट्ट ने साल 2022 मे रणवीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंध गई। जिसके बाद उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। इन सब के बावजूद उन्होंने अपने काम से ब्रेक नहीं लिया। बता दें, आलिया भट्ट जल्द ही करण जौहर की फिल्म तख्त में नजर आएंगी। इसके बाद वह संजय लीला भंसाली की फिल्म बैजू बेवरा में नजर आएंगी। साथ ही वह जिगरा, ब्रह्मास्त्र 2 जैसी फिल्मों पर काम कर रही हैं।
By Anupam Tiwari