पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शनिवार को अचानक अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। इसकेसाथ ही पड़ोसी राज्यों पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी, केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में भी इस्तीफा दे दिया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे पत्र में उन्होंने ‘व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं’ का हवाला दिया। उन्होंने इस पत्र में लिखा- अपने व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण, मैं पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक, केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ के पद से अपना इस्तीफा देता हूं। कृपया इसे स्वीकार करें और उपकृत करें।
‘पंजाब राजयपाल पद संभालने से पहले पुरोहित वह असम और तामिलनाड़ू के भी राज्यपाल रह चुके हैं। हालांकि अपने कार्यकाल के दौरान वो काफी ज्यादा विवादों में रहे। अपने कार्यकाल में कई बाद सीएम भगवंत मान के साथ भी टकराव देखने को मिला था। इससे पहले वह असम के भी राज्यपाल रह चुके हैं। 78 वर्षीय बनवारी लाल पुरोहित दो बार कांग्रेस एक बार भाजपा की टिकट से सांसद भी बन चुके हैँ।