Home » मैडम तुसाद म्यूजियम में योग गुरु बाबा रामदेव की लगेगी मोम की प्रतिमा, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

मैडम तुसाद म्यूजियम में योग गुरु बाबा रामदेव की लगेगी मोम की प्रतिमा, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

दुनियाभर में सनातन का परचम में लहराने वाले योग गुरु बाबा रामदेव की लंदन के तुसाद म्यूजियम में एंट्री हो गई है। बाबा रामदेव का विश्व प्रसिद्ध तुसाद म्यूजियम में मोम का पुतला लगने जा रहा है। मैडम तुषाद न्यूयार्क में योग गुरू स्वामी रामदेव पहले भारतीय सन्यासी होंगे, जिनकी मोम की प्रतिकृति लगेगी। इससे पहले महात्मा गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान समेत अब तक करीब 12 से हस्तियों के पुतले लंदन के इस म्यूजियम में लगाए जा चुके हैं।

पतंजलि ने दावा किया कि योग गुरु बाबा रामदेव मैडम तुसाद म्यूजियम में जगह पाने वाले पहले भारतीय संन्यासी हैं। यह भारतीय संस्कृति, संन्यास और विशेष रूप से सनातन योग परंपरा के वैश्विक प्रभाव की एक महत्वपूर्ण मान्यता और राष्ट्र का सम्मान है।

आपको बता दें, साल 1835 में मैडम तुसाद म्यूजियम की स्थापना की गई थी। मैडम तुसाद म्यूजियम मोम के पुतलों का विश्व प्रसिद्ध संग्रहालय है। इस म्यूजियम में दुनिया भर की बड़ी हस्तियों के पुतले हैं। भारत से अभी तक 12 हस्तियों के पुतले इस म्यूजियम में लग चुके हैं। अब बाबा रामदेव भी इन्हीं हस्तियों में शामिल हो जाएंगे।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd