Home » वाह रे बच्चे: कबाड़ से बना दी 7 सीटर गाड़ी, इस दिग्गज कारोबारी ने शेयर किया वीडियो

वाह रे बच्चे: कबाड़ से बना दी 7 सीटर गाड़ी, इस दिग्गज कारोबारी ने शेयर किया वीडियो

सोशल मीडिया में तमाम सेलिब्रि टी, बिजनेसमैन सक्रिडय रहते हैं। उनमें से कुछ लोग मनोरंजक और दिलचस्पा शैक्षणिक वीडियोज अपने अकाउंट पर शेयर करते हैं। बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा के शेयर किए गए वीडियोज हमने आपको कई बार पढ़ाए-दिखाए हैं। आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) भी वीडियोज पोस्ट  करते हैं। उनके ट्वीट सोशल मीडिया में काफी पसंद किए जाते हैं। इस बार हर्ष गोयनका ने कबाड़ से बने एक 7 सीटर वीकल का वीडियो पोस्ट। किया है। यह गाड़ी एक लंबे स्कू टर जैसी नजर आती है, जिसकी छत ई-रिक्शाट स्टााइल की है। छत पर सोलर पैनल लगे हैं, जिनसे गाड़ी को पावर मिलती है।

वीडियो पोस्टर करते हुए हर्ष गोयनका ने लिखा, एक प्रोडक्ट  में इतना सस्टपनेबल इनोवेशन- स्क्रैप से बना 7 सीटर वीकल, सोलर एनर्जी और धूप से छाया भी। इस तरह के इनोवेशंस मुझे हमारे भारत पर गर्व कराते हैं।

38 सेकंड के वीडियो में 1 लड़का अपने वीकल के बारे में बताते हुए दिखाई दे रहा है। वह बताता है कि यह 7 सीटर वीकल धूप से चलता है। इतना ही नही इसे बनाने वाले लड़का दावा करता है कि गाड़ी 200 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय कर सकती है। गाड़ी धूप से चलती इसका मतलब जबतक धूप रहेगी, चलती रहेगी। लड़का बताता है कि 7 सीटर वीकल की लागत 8 से 10 हजार रुपये है। पूरी गाड़ी को कबाड़ से बनी है। फ‍िर लड़का, वीकल में बैठी सवारियों को दिखाता है। कुल 7 लोग उस लंबे स्कूाटर में सवार दिखाई देते हैं। गाड़ी काफी तेज चलती नजर आती है।

इस वीडियो को मूल रूप से असद अब्दुल्ला द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था। हर्ष गोयनका ने 29 अप्रैल को वीडियो शेयर किया था, जिसे 75 हजार से ज्या।दा बार देखा जा चुका है। वीडियो को करीब 3200 लाइक्से भी मिले हैं। इस वीडियो पर तमाम यूजर्स कमेंट कर रहे हैं और लड़के के इनोवेशन की तारीफ की जा रही है।

वीडियो शेयर करने के लिए कई यूजर्स ने हर्ष गोयनका का धन्य वाद किया। एक यूजर ने लिखा, शानदार! सीमित परिस्थितियों में साधन जुटाने के लिए यह यह वीडियो हमें प्रेरित करता है। एक शख्सश ने लिखा कि इस तरह के इनोवेशन सभी को प्राउड फील कराते हैं।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd