UGC NET का परिणाम कब होगा घोषित, NTA ने जारी किया नोटिस

UGC की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा दिसंबर सत्र, 2023 के परिणामों को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर परिणाम के संबंध में जानकारी साझा की है। एजेंसी ने एक्स पर लिखा कि तकनीकी कारणों के चलते UGC NET का परिणाम 17 जनवरी को घोषित नहीं किया जा सका।

परीक्षा के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी 3 जनवरी को जारी की गई थी, इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 5 जनवरी तक का समय दिया गया था।

UGC NET का परीक्षा परिणाम देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां होम पेज पर 'NTA UGC NET रिजल्ट 2023' लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद स्क्रीन पर परिणाम दिखेगा। वेबसाइट पर परिणाम का PDF भी मिल जाएगा। इस PDF में उत्तीर्ण छात्रों की जानकारी मिलेगी।