ये है दुनिया के सबसे महंगे फल, कीमत जानकर छूट जाएंगे पसीने

युबारी खरबूजा

यह दुनिया का सबसे महंगा फल माना जाता है, जो सिर्फ जापान में पाया जाता है। इस फल की कीमत 10 से 20 लाख रुपए है।

रूबी रोमन अंगूर

रूबी रोमन अंगूर दुनिया के सबसे महंगे फलों में से एक है। इस अंगूर का एक गुच्छा लाखों रुपए में बिकता है।यह भारत में बिकने वाले अंगूर से तीन चार गुना बड़ा होता है।

इस ख़ास किस्म के आम को जापान के लोग टाइयो नो टैमगो भी कहते हैं। एग ऑफ द सन आम की कीमत तक़रीबन 2-3 लाख रुपए होती है।

एग ऑफ द सन आम

लॉस्ट गार्डन ऑफ हेलिगन, अनानास

इसे इंग्लैंड के ‘लॉस्ट गार्डेन ऑफ हेलिगन’ में उगाया जाता है, जिस वजह से इसका यह नाम पड़ा। इसे पकने में लगभग 2 साल का समय लगता है। इसकी कीमत करीब 1,14,759 रुपए है।

चौकोर तरबूज

आपने आमतौर पर गोल या अंडाकार तरबूज देखे होंगे, लेकिन दुनिया के सबसे महंगे फलों में शुमार चौकोर या स्क्वायर तरबूज शायद ही आपने देखा होगा। इसकी कीमत 60 हजार रूपए होती है।

सेंबिकिया क्वीन स्ट्रॉबेरी

यह खास किस्म की स्ट्रॉबेरी जापान में पाई जाती है। इसे इसके रंग और आकार की वजह से परफेक्ट कहा जाता है। स्ट्रॉबेरी के 6 पीस के लिए तक़रीबन 14 हजार रुपए चुकाने पड़ेंगे।