सलमान खान आज मना रहे अपना 58वां जन्मदिन, पढ़ें उनके जीवन से जुड़े कुछ रोचक किस्से

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में 30 से भी ज्यादा साल पूरे करने के बाद भी सलमान का जलवा बरकरार है।

लेकिन क्या आप जानते है, करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करने वाले भाईजान की पहली कमाई 75 रुपये थी। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था  उन्हें ताज होटल में पहली बार नाचने के बदले मिली थी।

क्या आप जानते है, शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद सलमान ने ब्रांदा के सेंट जेवियर्स कॉलेज में दाखिला लिया था। हालांकि, उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की और बीच में ही कॉलेज छोड़ दिया।

सलमान के जनदिन के मौके पर उनके घर ‘गैलेक्सी’ के बाहर प्रशंसकों का जमावड़ा लग गया है, जो अभिनेता की एक झलक पाने के लिए बेकरार हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सलमान के साथ काम करने वाले कई सेलेब्स ने आज उनके बर्थडे के मौके पर कई बड़े अभिनेता-अभिनेत्रियों ने अलग-अलग अंदाज में उन्हें विश किया।

आपको बता दें, आपने वाले समय में सलमान, शाहरुख के साथ 'टाइगर वर्सेज पठान' में नजर आएंगे तो वह करण की फिल्म 'द बुल' का हिस्सा हैं।