अगर आपका भी जल्दी हो जाता मूड खराब, तो इन चीज़ों को खाने से मिनटों में खाकर आसानी से अच्छा करेंगे फील

अखरोट

अखरोट ओमेगा -3 का एक समृद्ध स्रोत हैं। ओमेगा -3 फैटी एसिड मस्तिष्क के लिए आवश्यक वसा हैं। लेकिन ये हमारे शरीर में अपने आप नहीं बन सकता इसलिए इसे खाने के जरिये लेना अनिवार्य हो जाता है।

बेरीज

जिस फ्रूट्स में जितना अधिक एंटीऑक्सीडेंट होगा, वह फ्रूट उतनी ही तेजी से मूड ठीक करेगा। इस मामले में कई तरह के बेरीज यानी ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रस्पबेरी, जामुन जैसे फ्रूट्स बहुत शक्तिशाली है. ये फ्रूट्स तेजी से ब्रेन के फंक्शन को सक्रिय करते हैं।

अंडे

यदि आप अंडा खाने के शौकीन हैं तो मूड खराब होने पर उबला हुआ अंडा या ऑमलेट खाएं। बदलाव आपको स्वयं अनुभव होगा। क्योंकि प्रोटीन की अधिक मात्रा और पोषक तत्वों की प्रचुरता के कारण अंडा शरीर को नई ऊर्जा से भरने का काम करता है।

मछलियां

सेलमन मछली, ट्रॉट या ज्यादा तेल वाली मछली मूड को बेहतर बनाने के लिए बेशकीमती हीरा है। इन मछलियों को खाने से मूड बेहतर रहता है। इन मछलियों में ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा ज्यादा होती है।

चॉकलेट

चॉकलेट को मूड फ्रेश करने वाला बेस्ट फूड माना जाता है, क्योंकि फूड एक्सपर्ट यह मानते हैं चॉकलेट शरीर में तनाव पैदा करने वाले हार्मोन को कम कर अच्छे मूड वाले हार्मोन को बढ़ाता है।