देश के इन शहरों में लगते हैं दशहरे के भव्य मेले, अद्भुत अनुभव के लिए एक बार जरूर जाएं देखने

कोलकाता

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में यह त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसमें लोग दशहरा से पहले 9 दिनों तक देवी दुर्गा की पूजा करते हैं, फिर उनकी मूर्ति को गंगा नदी में विसर्जित कर देते हैं।

दिल्ली के रामलीला मैदान में दशहरे का त्योहार भव्य तरीके से मनाया जाता है। यहां पर दिल्ली के सबसे बड़े रावण के पुतले का दहन किया जाता है। यह दशहरा मेला दिल्ली में लगने वाले मेलों में से सबसे पुराना है।

दिल्ली

कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू को देवताओं की घाटी भी कहा जाता है। यहां पर दशहरा एक भव्य उत्सव है। 1972 से कुल्लू का दशहरा एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम बन गया है, जिसमें लाखों लोग भाग लेते हैं।

कोटा

कोटा राजस्थान का एक प्रमुख औद्योगिक और शैक्षणिक शहर है, जो चम्बल नदी के तट पर बसा हुआ है। यहां हर साल अलग-अलग थीम पर दशहरे के भव्य मेले का आयोजन किया जाता है।

मैसूर

कर्नाटक के मैसूर का दशहरा अंतरराष्ट्रीय उत्सव के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुका है। दशहरे के मौके पर यहां कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, लेकिन सबसे अधिक प्रसिद्ध है इस उत्सव में 12 हाथियों की उपस्थिति।