अलविदा 2023: इस साल भारत ने दुनिया को दिखाया अपना कमाल, स्पेस से लेकर फिल्म जगत में हासिल की कई उपलब्धियां

फिल्म 'RRR' और उसके गाने 'नाटू नाटू' ने इस साल दुनियाभर के लोगों को झूमने पर मजबूर किया। साल की शुरुआत में संगीतकार एमएम कीरवानी को उनके इस लोकप्रिय गाने के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार दिया गया।

जब 2 भारतीय महिलाओं ने उठाया ऑस्कर

साल 2023 में नाटू-नाटू' ही नहीं, शॉर्ट फिल्म 'द एलिफेंट विस्परर्स' भी इस साल भारत के लिए ऑस्कर लेकर आई।

23 अगस्त 2023 की शाम 6 बजकर 2 मिनट पर चांद के दक्षिणी ध्रुव सॉफ्ट लैंडिंग करते ही चंद्रयान-3 ने संदेश भेजा- भारत, मैं मुकाम पर पहुंच गया और आप भी। जिसके बाद भारत यहां पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बना।

एशियाई खेलों में यादगार प्रदर्शन करते हुए 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य सहित 107 पदकों के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के साथ, भारत ने हांगझोऊ एशियाई खेल 2023 में मानदंड स्थापित किया।

2023 में भारत के सीने में ऐसी तमाम उपलब्धियों के तमगे लगे। जिसने दुनियाभर में भारत को नया मुकाम दिलाया।