होली में विभिन्न रंगों का महत्व भी होता है विभिन्न, जानिए आपके पसंदीदा रंग का महत्व

प्रतिवर्ष फाल्गुन में पूर्णिमा को होली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल यह 25 मार्च को मनाया जाएगा।

होली के दिन सभी लोग अलग-अलग रंगों से रंगे होते हैं और इन रंगों का महत्व भी विभिन्न होता है।

आज हम आपको होली के अलग-अलग रंगों का महत्व बताएंगे!

लाल रंग

लाल रंग होली में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। लाल रंग प्रेम और महत्वपूर्ण अवसरों को दर्शाता है।

हरा रंग

हरा रंग वसंत ऋतु का प्रतीक है। साथ ही हरे रंग को शांति और नई शुरुआत से जुड़ा माना जाता है।

पीला रंग

पीला रंग सबसे चमकीला रंग माना जाता है। साथ ही पीला रंग खुशी और स्वास्थ्य का प्रतीक भी है।

नीला रंग

हमारे कई देवी-देवताओं की त्वचा नीले रंग की है। इसके अलावा इसे हिंदू धर्म में सबसे शुभ माना गया है।