बाबू मोशाय जिंदगी बड़ी होनी चाहिए... राजेश खन्ना की 81 वीं जयंती पर पढ़ें उनके जीवन के कुछ दिलचस्प किस्से

'बाबू मोशाय जिंदगी लंबी होनी चाहिए' जैसे डायलॉग के जरिए वे हमेशा हमारे बीच आज जीवित रहने वाले मशहूर अभिनेता राजेश खन्ना की आज 81वीं जयंती है।

1969 से 1975 के बीच उनका ऐसा बोलबाला था कि उनकी हर फिल्म सुपरहिट होती थी। उनका स्टारडम इस लेवल पर था कि उस दौर में पैदा हुए ज्यादातर लड़कों के नाम भी राजेश रखे थे।

अमृतसर में लाला हीरानंद खन्ना और चंद्ररानी के घर राजेश खन्ना का जन्म हुआ था। पिता स्कूल टीचर थे। इनका असली नाम जतिन था, राजेश नाम तो उन्होंने अपने अंकल के कहने पर रखा था।

राजेश खन्ना शुरुआत से ही लेटलतीफ रहते थे। ऐसे में जब उनसे समय पर आने के लिए कहा गया तो उन्होंने  ‘देखिए करियर जाए भाड़ में और एक्टिंग की ऐसी की तैसी। मैं किसी भी चीज के लिए अपनी लाइफ-स्टाइल नहीं बदलूंगा।

एक समय राजेश खन्ना अपने स्टारडम से इतने परेशान हो गए थे कि वो खुद चाहने लगे कि उनकी कुछ फिल्में फ्लॉप हो जाएं, ताकि वो इतना स्टारडम संभाल पाएं।