टेलीविजन के मशहूर अभिनेता ऋतुराज सिंह का आज 59 साल की उम्र में निधन हो गया है। बीती रात कार्डियक अरेस्ट के चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

अभिनेता ऋतुराज सिंह ने 59 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, टीवी जगत में शोक की लहर

59 साल के ऋतुराज सिंह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। अस्पताल में उनका इलाज भी चल रहा था।

उनके दोस्त अमित बहल ने इस दुखद खबर पर प्रतिक्रिया जाहिर की और बताया कि एक्टर ऋतुराज का कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया।

एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी। लेकिन उन्हें फिल्मों से ज्यादा पॉपुलैरिटी टीवी की दुनिया से मिली।

अभिनेता ऋतुराज ने आज से 35 साल पहले फिल्म इन व्हिच एनी गिव्स इट दोज वन्स फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी।

उन्होंने अपनी बात, तहकीकात, कहानी घर-घर की, दिया और बाती हम, हिटलर दीदी, बेइंतहा, सतरंगी ससुराल और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे बड़े सीरियल्स शामिल में अभिनय किया था।