अभिषेक बच्चन 48 की उम्र में भी हैं एकदम फिट, जानिए सेहत का राज

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिषेक महान अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया बच्चन के बेटे हैं।

अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत 'रिफ्यूजी' फिल्म से की थी और उन्हें आखिरी बार 2023 में आई फिल्म 'घूमर' में देखा गया था।

अभिषेक ने एक इंटरव्यू में बताया, वह अपनी फिल्म की भूमिका के अनुसार फिटनेस टिप्स लेते हैं। उनके अनुसार, व्यक्ति को एथलेटिक, शारीरिक रूप से सक्रिय और फिट होना चाहिए।

अभिषेक फिट रहने के लिए अक्सर फुटबॉल खेलते हैं। वे खेलकूद में बेहद अच्छे हैं वे कबड्डी भी खेलते है।

अभिषेक खाने-पीने के शौकीन हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में जंक फूड के प्रति अपने प्यार को कबूल किया। वे हर दिन 2-3 घंटे के अंतराल में 5 बार भोजन करते हैं।

अभिषेक बच्चन अपने पिता अमिताभ को अपनी प्रेरणा मानते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता आज भी रोज जिम जाते हैं और अपनी डाइट का ध्यान रखते हैं।