प्रोपोज डे पर ऐसे करें अपने प्यार का इजहार, जीवन साथी नहीं करेगा इंकार

वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन यानी 8 फरवरी को प्रोपोज डे मनाया जाता है। अपने दिल में प्यार की दीप जलाए हर उस शख्स को इस दिन का इंतजार बेसब्री से होता है। जिससे वो इस दिन आसानी से अपने प्यार का इजहार कर सके।

मार्केट में वैलेंटाइन वीक को ध्यान में रखते हुए महंगे दामों में ढेरों गिफ्ट्स उपलब्ध हैं। अगर आपको उसके पसंद-नापसंद के बारे में पता है तो इसका ध्यान रखते हुए आप कुछ तोहफा दे सकते है।

लाल गुलाब को प्यार और कामनाओं का प्रतीक माना जाता है। आप अपने प्यार को इजहार करने के लिए लाल गुलाब के साथ कुछ शानदार गिफ्ट दे कर अपने साथी के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।

अपने पार्टनर को खुश करने के लिए आप कस्टमाइज्ड पिलो भी दे सकते हैं। इसमें आप अपनी और अपने पार्टनर के नाम लिख कर उन्हें गिफ्ट दे सकते हैं।

आप अपने पसंद की कोई छोटी चीज, जैसे चॉकलेट का डिब्बा, की रिंग,  à¤®à¥‹à¤®à¤¬à¤¤à¥à¤¤à¥€ या किताब भी उपहार में दे सकते है।

उनके साथ पिकनिक पर जाएं, टहलने जाएं या कोई ऐसी एक्टिविटी का हिस्सा बनें, जिससे आप दोनों को आनंद मिल सके।