मौसम विभाग की ताजा जानकारी के मुताबिक आज देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। दिल्ली में मानसून जल्द दस्तक दे सकता है।
नई दिल्ली । देश के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। अब उत्तर भारत की ओर आगे बढ़ रहा है हालांकि, दक्षिण के राज्यों में अब भी भारी बारिश जारी है। कर्नाटक, केरल, गोवा आदि में मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा, बिहार-झारखंड के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार पिछले कुछ दिनों से बारिश और आंधी-तूफान से प्रभावित रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि मुंबई अगले कुछ दिनों तक बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग ने रायगढ़ और पुणे सहित महाराष्ट्र के पांच जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। आईएमडी ने दो दिनों के लिए मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। यहां भी भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
इन राज्यों में आगामी 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने ट्वीट करके आगामी दिनों के मौसम की जानकारी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल व माहे में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होगी।
