62
- कांग्रेस वाले मध्य प्रदेश का भला नहीं कर सकते हैं।
- खुद की कोई गारंटी नहीं है वो क्या गारंटी देंगे भला।
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने केंद्रीय मंत्री अमित शाह विदिशा की सिंरोज विधानसभा पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में मध्य प्रदेश में विकास नहीं हुआ। भाजपा सरकार ने बीमारू राज्य मध्य प्रदेश को विकास की दिशा में ले गई। एक बार फिर आप सभी डबल इंजन की सरकार को चुनें और प्रदेश का विकास करें। शाह ने कहा कि ये कांग्रेस वाले मध्य प्रदेश का भला नहीं कर सकते हैं। अभी-अभी नई लाए हैं। कांग्रेस की 5 गारंटी। मैं मध्य प्रदेश की जनता को कहने आया हूं कि जिनकी खुद की कोई गारंटी नहीं है वो क्या गारंटी देंगे भला। मैं कमल नाथ से पूछने आया हूं कि 10 साल तक केंद्र में यूपीए की सरकार चली। आप बताइए कि मध्य प्रदेश को कितना रुपया दिया गया?
राघोगढ़ विधानसभा में शाह की जनसभा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज विदिशा की सिंरोज विधानसभा में सभा के बाद गुना जिले की चाचौड़ा विधानसभा में सभा को संबोधित करने पहुंचेंगे। दोपहर में वे राघोगढ़ विधानसभा में भी वे जनसभा करेंगे। 3.30 बजे चंदेरी विधानसभा के नई सराय में उनकी सभा होगी।
मां पीतांबरा के दर्शन करेंगे अमित शाह
अमित शाह शाम 5 बजे दतिया में मां पीतांबरा के दर्शन और पूजन करने पहुंचेंगे। इसके बाद वे 5.30 बजे किला चौक पर जनसभा को संबोधित करेंगे।