29
- भारत जैसे देश आज दुनिया में अपने विचार का प्रभाव पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं।
- आज जब विश्व संकटों के घेरे में है, चारो तरफ बम-बंदूक की आवाजें सुनाई दे रही है
सतना । चुनावी राज्य मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री की ताबड़तोड़ रैलियां जारी है। पीएम मोदी आज प्रदेश के सतना में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज जब विश्व संकटों के घेरे में है, चारो तरफ बम-बंदूक की आवाजें सुनाई दे रही है, भारत जैसे देश आज दुनिया में अपने विचार का प्रभाव पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं, ऐसे समय सतना की धरती से एक ऐसी ज्योति निकलती है जो बंदूक की नली से संगीत के सुर निकालती है।
मैंने कांग्रेस की दुकान बंद करा दी
कांग्रेस और उसके चेले चपाटों को इतना बड़ा नुकसान हो गया, भ्रष्टाचार की काली कमाई को रोक दिया तो वो मोदी को गाली देंगे कि नहीं देंगे। ये जो गालियां पड़ रहीं हैं ना उसका कारण यही है। मैंने दुकान बंद करा दी। आपने चौकीदार को दिल्ली में बिठा दिया। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार पर्यटन के क्षेत्र में सतना में बड़ा काम कर रही है। तीन दिसंबर को भाजपा की जीत के बाद सभी विकास कार्यों के लिए काम तेज हो जाएगा। पहली बार वोट देने वाले युवाओं से कहना चाहता हूं कि इस चुनाव को लीड आप कीजिए। ये विधायक चुनने का नहीं अपना भविष्य चुनने का चुनाव है। भाजपा कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता मेरे लिए श्रद्धेय है।
सतना में बंदूक से संगीत निकल रहा
पीएम मोदी आज सतना जिले के दौरे पर हैं। पीएम मोदी के संबोधन के पहले सतना जिले की ज्योति ने बंदूक की नली से बने वाद्ययंत्र से संगीत सुनाया, पीएम मोदी ने ज्योति की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ दुनिया में युद्ध छिड़ा है, वहीं सतना में बंदूक से संगीत निकल रहा है।
विश्व में भारत का डंका बज रहा है
पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। आपके वोट में त्रिविद शक्ति का साहस है। आपका वोट यहां भाजपा की सरकार बनाने जा रहा है, आपका वोट मोदी को मजबूत करेगा। आपका वही वोट एमपी को कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार से 100 कोष दूर ले जाएगा। मतलब एक वोट तीन कमाल।
कांग्रेस के गुब्बारे की हवा निकल गई है
इस बार मध्यप्रदेश का चुनाव बहुत दिलचस्प है। इस बार एमपी की भविष्य माताएं-बहनें तय करने वाली हैं। कांग्रेस के झूठ के गुब्बारे की हवा निकल गई है। जब गुब्बारे की हवा निकलती है तो वो लड़खड़ाता है। वैसे ही कांग्रेस के नेता लड़खड़ा रहे हैं। कांग्रेस के पास एमपी के विकास का कोई रोडमैप नहीं है। एमपी के नेताओं को यहां के युवाओं का कोई भविष्य नहीं दिखता। देशवासी जानता है कि मोदी की गारंटी मतलब हर गारंटी पूरी होने की गारंटी। पीएम मोदी ने कहा कि मैं जहां भी जाता हूं राम मंदिर की चर्चा होती है। पूरे देश में खुशी की लहर है। हम तो भक्ति में डूबे हुए लोग हैं। हम राम मंदिर बनाते हैं भक्ति से और उसी भक्ति से गरीब के घर बनाते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ये मोदी है जिसने चार करोड़ घर बनाए लेकिन खुद के लिए घर नहीं बनाया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कांग्रेस थी, तब देश का पैसा कोयला घोटाला, 2 जी घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाले में जाता था। भाजपा सरकार ने गरीबों का पैसा खातों में सीधे जमा किया है।